बिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है । डॉ जायसवाल ने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी बिहार के लाखों परिवार भूमिहीन है ऐसे में राजस्व विभाग ने भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि सरकार अभियान बसेरा तीन की शुरुआत करने वाली है जिसके तहत राज्य के ऐसे भूमिहीन परिवार जिनके पास जमीन नहीं है उन्हें तीन डिसमिल जमीन देने का काम किया जाएगा। डॉ जायसवाल ने कहा कि नगर के लोगो को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी और उन्हें नजदीक के पंचायत में जमीन मुहैया करवाया जाएगा। इस घोषणा के बाद राज्य के ऐसे भूमिहीन परिवार जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें बड़ी राहत मिलने वाली है।पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह,हरिराम अग्रवाल,सरदार लक्खा सिंह,शिशिर कुमार दास,कौशल झा,राजेश गुप्ता,ज्योति कुमार सोनू,संजय पासवान,हरिमोहन साह,मनीष सिन्हा,सुबोध महेश्वरी,सोनी देवी,मोहम्मद अमानुल्लाह,कौशल आनंद,अंकित कौशिक,अरविंद मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अभियान बसेरा-3' जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना : डॉ जायसवाल
Cityhalchal News
0
Post a Comment