Top News

भवन निर्माण मंत्री बनने पर लेसी सिंह को दी बधाई

नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने पटना स्थित आवास पहुंचकर बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री बनने पर वरिष्ठ नेता लेसी सिंह को बुके और शुभकामनाएं देकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि लेसी सिंह लंबे समय से जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित रही हैं. उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ अब भवन निर्माण विभाग को मिलेगा, जिससे प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को मजबूती मिलेगी.
मौके पर दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, नगर पंचायत की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई. धीरज कुमार सिंह ने मंत्री से कोढ़ा क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जतायी. इस अवसर पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखा गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post