Top News

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कोढ़ा प्रशासन अलर्ट


मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन सहित स्थानीय कोढ़ा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, एसडीओ प्रदुम्न सिंह यादव, डीडीसी अमित कुमार , सहित स्थानीय प्रखंड स्तरीय व थाना स्तरीय अधिकारियों में बिडीओ राज कुमार पंडित, सीओ संजीव कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार,अधिकारियों की टीम ने बासगाढा पंचायत पहुंचकर विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत की मुखिया भी मौजूद रहीं और अधिकारियों ने  मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर मुखिया प्रीतम देवी से आवश्यक जानकारी ली।जिस पर मुखिया ने पंचायत क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने पंचायत क्षेत्र साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।

बासगाढा पंचायत की मुखिया ने प्रशासन को पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी।

स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post