Top News

100.02 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के खगड़ा तीन नंबर गुमटी निवासी शाहजहां  (19) पिता यूसुफ आलम के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी की गुप्त सूचना के बाद एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर धनपूरा पुलिस ने मस्तान चौक के निकट वाहन जांच तेज कर दिया था। इसी दौरान पुलिस ने किशनगंज की दिशा से आ रही बीआर 37 एएन 1124 नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार शाहजहां के पास से स्मैक की खेप बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post