Top News

सुदामा नगर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा


भवानीपुर/बमबम यादव
भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 के सुदामा नगर में नव-निर्मित बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा सुदामा नगर से निकलकर भवानीपुर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः सुदामा नगर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्री राम, जय बजरंगबली के  जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। वहीं, इससे पूर्व प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर भागीदारी निभाई। सैकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में वार्ड पार्षद प्रभात कुमार , प्रेम सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता समेत अन्य स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही श्रीराम सेवा संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post