Top News

रहस्यमय ढंग से लापता हुई 21 वर्षीय युवती, इलाके में सनसनी

रौटा थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने से इलाके में चिंता और सनसनी का माहौल है। परिजनों ने घटना को लेकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, रौटा थाना क्षेत्र के पंचायत रायबेर, वार्ड संख्या-10 की निवासी दिलरानी (21 वर्ष) 16 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे अपने गांव की एक दुकान पर सामान लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने युवती के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार वालों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, मगर युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
लापता युवती का हुलिया रंग गोरा, कद लगभग 5 फीट बताया गया है। घटना के समय वह काला-लाल रंग का सलवार-सूट पहने हुई थी।
इस संबंध में रौटा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।और जल्द ही सुराग मिलने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी युवती के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post