समस्तीपुर में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। पदयात्रा के माध्यम से विपक्षी दलों के इस रवैये के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते पुतला दहन की गई, साथ ही अधिनियम को शीघ्र पारित करने की मांग की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बताया की कार्यक्रम के दौरान सभी माताओं-बहनों का उत्साह, जागरूकता एवं एकजुटता अत्यंत प्रेरणादायक रही। यह स्पष्ट है कि नारी शक्ति अब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। इस मौके पर समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में जिलाध्यक्ष नीलम सहनी भी महिलाओं के साथ सम्मिलित हुई।
समस्तीपुर में महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई
Cityhalchal News
0
Post a Comment