Top News

वीर कुँवर सिंह के सौर्य एवं अदम्य साहस तथा मातृभूमि के समर्पण को आने वाली पीढ़ी याद रखें: विधायक

पूर्णिया शहर के आरएन साह चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक पर विधायक विजय खेमका ने स्मारक समिति के सदस्य तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम महान सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।सन 1857 ई0 में 23 अप्रैल को अंग्रेजों के सैनिकों को हराकर मातृ भूमि की रक्षा करने वाले बिहार के सपूत बाबू वीर कुवर सिंह जी की याद में विजयोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्मारक समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।इस अवसर पर विधायक ने कहा 80 वर्ष की आयु में भी वीर कुंवर सिंह जी ने अंग्रेजों के खिलाफ अद्भुत साहस और वीरता का परिचय दिया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि स्मारक का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके सौर्य एवं अदम्य साहस तथा मातृभूमि के समर्पण को याद रखें।भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नारी शक्ति की शहादत को याद कर विधायक विजय खेमका ने मातृशक्ति और नारी सम्मान के मुद्दे पर विपक्षी पार्टी महागठबंधन के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक बिल को गिराने का काम महागठबंधन द्वारा किया गया जो देश की मातृशक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा परिवारवाद,तुस्टीकरण और भ्र्ष्टाचार में लिप्त विपक्षी पार्टी महागठबंधन के नेताओं द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादित और अपमानजनक बयान उनकी ओछी और घृणित मानसिकता को दर्शाता हैं।ऐसे नेताओं को देश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी।समय आने पर देश और बिहार की महिलाएं उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।विधयक ने जोर देकर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होकर देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।  कार्यक्रम में संघ के नेता दिनकर स्नेही गोपाल शर्मा अर्जुन कुमार तेवारी पीयूष कुमार सिंह भाजपा नेता गोपाल सिन्हा मिथिलेश पोद्दार सोनू सिंह उपेंद्र महलदार नरेन्द्र कुमार सिंह अरुण कुमार वर्मा अजित सिन्हा सम्राट कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post