कटिहार जिले के कुर्सेला में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने अचानक छापेमारी से अवैध अल्ट्रासाउंड ,नर्सिंग होम ,एक्स-रे कारोबारी में हरकंप मच गया।।
इस संयुक्त जांच दल में कोढ़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य, कुर्सेला बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने चल रहे अवैध रूप से मछली पत्ती, मजदिया रोड, शिव मंदिर चौक स्थित कई संदिग्ध केंद्रों पर दबिश दी।
छापेमारी की सूचना मिलते ही कई अवैध संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मशीनें लेकर फरार हो गए।
बताया जाता है कि कुर्सेला क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर कुकुरमुत्ते की तरह फैले हुए हैं, जिससे प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।
जांच के दौरान टीम ने पूर्व से सील किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया, जो बंद पाए गए। वहीं, जिन केंद्रों के खिलाफ अवैध संचालन की शिकायत मिली थी, वहां पहुंचने पर कई संचालक मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो चुके थे।
इस संबंध में कोढ़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमितआर्य ने बताया कि जिला के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। सभी संदिग्ध केंद्रों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट तैयार कर जिला भेजा जाएगा इसके बाद पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बना रहा।
Post a Comment