Top News

सड़क के बीच असहाय बुजुर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे लाइन बाजार से रजनी चौक जाने वाली सड़क पर झंडा चौक के समीप भागलपुरी होटल के पास एक दर्दनाक दृश्य सामने आया, जहां एक बुजुर्ग महिला असहाय अवस्था में सड़क के बीचो-बीच पड़ी हुई मिली।
उसी मार्ग से गुजर रहे विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी जी ने स्थिति को देखते ही तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी और स्वयं नीचे उतरकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को मौके पर बुलाया और मानवीय आधार पर राहत कार्य शुरू कराया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया तथा अनुमंडल पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई। तत्पश्चात प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
बुजुर्ग महिला को तुरंत सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया तथा प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई। संगठन के कार्यकर्ता स्थिति सामान्य होने तक मौके पर मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी जी ने कहा कि
“सड़क पर मिला हर असहाय व्यक्ति केवल एक दृश्य नहीं, बल्कि हमारे समाज की संवेदनशीलता और व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्न है। जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सहारा नहीं मिलता, तब तक हमारी जिम्मेदारी अधूरी है। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सदैव मानव सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता एवं सेवा कार्यों में पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ सक्रिय रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि घटना की सूचना पर पूर्णिया पुलिस प्रशासन ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके लिए संगठन प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता है। ऐसी सक्रियता समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post