भवानीपुर। धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने बुधवार को भवानीपुर स्थित बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों से मैदान से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि क्रीड़ा मैदान के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग से जल्द ही बातचीत की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि खेल मैदान का विकास क्षेत्र के युवाओं के लिए बहुत जरूरी है और इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी।
उन्होंने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी कोशिश करेगा कि मैदान का विकास कार्य जल्द शुरू हो।
अनुमंडल पदाधिकारी के इस पहल से भवानीपुर के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। सभी खिलाड़ियों ने उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने समय निकालकर मैदान का निरीक्षण किया, इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं।
Post a Comment