Top News

विदेशी शराब लोड चार चक्का वाहन को पुलिस ने किया जप्त, आरोपी फरार


 गलगलिया बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर राजस्थानी ढाबा के समीप गुरुवार की अहले सुबह बहादुरगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा मे विदेशी शराब लदी एक चार चक्का वाहन को जब्त करने में सफलता प्राप्त किया है वहीं आरोपी तस्कर अंधेरे एवं घने कोहरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार की  सुबह गलगलिया की ओर से विदेशी शराब लादकर एक सफ़ेद रंग के चार चक्का वाहन आने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जहां पुलिस बल के द्वारा सूचना के आलोक में ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित राजस्थानी ढाबा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। तभी गलगलिया की ओर से आ रही सफेद रंग की एक टोयोटा कार का चालक पुलिस को वाहन जांच करते देख वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर मौक़े से भाग निकला। जहां वाहन का तलाशी लिए जाने पर वाहन की डिक्की मे छुपाकर रखे गए विभिन्न ब्रांड की कुल 261 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया। वहीँ पुलिस के द्वारा वाहन स्वामी के विरुद्ध बिहार राज्य मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post