Top News

जो जमीन किसी की न होने वाली थी उसके लिए हो गई हत्या

बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसी पंचायत के पोखरया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। दरअसल पोखरया गांव निवासी - मो आजाद ने भुमि विवाद को लेकर अपने सगा चाचा - मो आफताब, उम्र लगभग - 70 वर्ष का गला पकड़ के जमीन पर धक्का मार दिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही मो आफताब की मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र - मो जमशेद ने हत्या आरोपी भतीजा - मो आजाद सहित अन्य कई लोगों के विरुद्ध  रौटा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे सुबह भतीजा मो आजाद अपने खेत में लगा फसल को मवेशियों से बचाने हेतु अपने चाचा मो आफताब का जमीन में बांस का खंभा गाड़ कर  जाल से अपनी जमीन को घेर रहा था। इस दौरान उनके सगा चाचा मो आफताब ने उनसे कहा कि आप जो बांस का खंभा गाड़ रहे हैं। वह खंभा मेरी जमीन में क्यों गाड़  रहें हैं।  खंभा अगर गाड़ना ही है तो थोड़ा दुरी पर अपनी जमीन में गाड़िए। इसी बात को लेकर चाचा - भतीजा में झगड़ा होने लगा। तभी भतीजा मो आजाद आक्रोश में आकर अपने सगा चाचा - मो आफताब का गला पकड़ कर जमीन पर धक्का मार दिया। जिसके कारण मो आफताब की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं घटना की सुचना मिलते ही रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु पुर्णियां भेजा। रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि मृतक के पुत्र- मो जमशेद के लिखित आवेदन पर - हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त - मो आजाद सहित कई अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।‌ तथा दोषियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है। जिस जमीन का टुकड़ा में बांस का खंभा गाड़ने को लेकर चाचा - भतीजा में झगड़ा हुआ।  एवं चाचा की जान चली गई। वह जमीन का टुकड़ा महानंदा नदी किनारे स्थित है। तथा कभी भी महानंदा नदी में समां सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post