Top News

अमौर थाना में चली गोली, हवलदार की मौत, हत्या या आत्महत्या में जुटी पुलिस

अमौर थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ थाने में तैनात एक हवलदार की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. देखने से लेकिन ये आत्महत्या की आशंका जताया जा रहा है. मृतक की पहचान आलमनाथ भुइया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले थे.प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमौर थाना परिसर में हवलदार अपना कमरा में रात में खाना खा कर सोए हुए थे,लेकिन सुबह जब खाना खाने के लिए अन्य सफाई उसके कमरे में गए तो उसका कमरा अंदर से बंद था. उसके बाद आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिले तो सफाई ने जोड़ लगा कर धक्का मारकर किवार खोले तो अंदर देखा कि कारर्बाइन से गोली चली हुई है और उसकी मौत हो गया है. इसके बाद हड़कंप मच गया. गोली हवलदार आलमनाथ भुइया को लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली दुर्घटनावश चली, किसी अन्य कारण से लगी या मामला कुछ और है.  प्रथम दृष्टया से ये आत्मा हत्या ही लग रहा है.इसको लेकर इसकी सूचना इसके परिजन को दे दी गई है।
मृतक की पहचान झारखंड के चाइबासा जिला के आनंदपुर थाना के बारोटिका गांव के आलमनाथ भुइया के रूप में हुआ है. अमौर थाना में ये करीब 6 महीने से तैनात थे. वही अगल बगल के सफाई सहित पुलिस ने बताया कि ये बहुत ही सज्जन और मृदुभाषी व्यक्ति थे, किसी भी सिपाही या पुलिस बल से अबतक किसी भी बात को लेकर झंझट नहीं हुआ है. इसकी सूचना अमौर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे को दिए .सूचना मिलते ही बायसी अनुमंडल पुलिस अधिकारी जितेंद्र पांडे ने मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं.
 जांच में जुटी वैज्ञानिक टीम (FSL)
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अमौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मामले की तह तक जाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. मौके पर एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंचे और कार्बाइन, और उससे चली गोली,खोखा सहित अन्य का सिंबल लिया गया है.ताकि इसकी जानकारी पूरी तरह से हो सके.आलमनाथ भुइया के निधन की खबर उनके गृह बारोटिका गांव में परिजनों को दे दी गई है. एक कर्तव्यनिष्ठ जवान की इस तरह अचानक हुई मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.  बायसी अनुमंडल पुलिस अधिकारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post