कोढ़ा थाना परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की ।जबकी बैठक का संचालन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने किया।वहीं बैठक के सफल संचालन में प्रशासनिक पदाधिकारी कोढ़ा पुलिस निरीक्षक, सीओ, एसआई विवेक विक्रम, ग्रामीण पुलिस श्रीराम के अलावे जनप्रतिनिधियों में जिला महामंत्री रामनाथ पाण्डेय, मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमण झा,पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू, मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम, मुखिया सोहराब अली ,विधान पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, छात्र नेता अनुपंम आनंद, मुकेश कुमार साह,पुर्व जिला पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नयीम, समेत अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं और भक्तों की सुविधा को लेकर जरूरी तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में महाशिवरात्रि को लेकर पंचायत स्तरों पर शिव मंदिरों में शांतिपूर्ण माहौल में शिवरात्रि मनाने की अपील की गई। सभी वक्ताओं ने प्रशासन को आश्वस्त कराया की शांति में माहौल में महाशिवरात्रि मनाने में प्रशासन को पूरी सहयोग किया जाएगा। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने अपने संबोधन में मौजूद प्रतिनिधियों से अपील की इस बार नगर पंचायत कोढ़ा समेत अपने-अपने क्षेत्र में जो भी शिव मंदिर हो वहां शांतिपूर्वक माहौल में शिवरात्रि मनाएं किसी भी तरह के अफवाहों पर पर्व के दौरान ध्यान नहीं देनी है। समाज में किसी भी तरह की अफवाह होती है तो उसकी सूचना थाना में अवश्य दें। मुख्य पार्षद धीरज सिंह ने कहा कि कोढ़ा शिव मंदिर में जो परंपरा कोढ़ा शिव मंदिर यह परंपरा पूर्व से निभाई जा रही है।
उसे समारोह को इस बार शांति में माहौल में यादगार बनाने की आवश्यकता है। विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने बताया की शिव बारात निकालने के वक्त यातायात प्रबंधन के साथ बारात जहां जाएगी उस स्थल पर पर रोशनी साफ-सफाई करना आवश्यक है। जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडे ने कहां की यह अनोखी परंपरा को शांति में माहौल में मनाया जाएगा थाना अध्यक्ष के शिव बारात समारोह स्थल पर से बारात आगमन के समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि का पूरा सहयोग रहेगा।
इस अवसर की खास बात यह है कि आदर्श कोढ़ा थाना अध्यक्ष हर वर्ष शिव भगवान का रूप धारण करते हैं, जबकि उनकी धर्मपत्नी पार्वती का रूप निभाती हैं। यह परंपरा कई वर्षों शिव विवाह के रूप से चली आ रही है और स्थानीय समाज में इसे श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनाया जाता है। शांति समिति ने सभी भक्तों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और आयोजन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
Post a Comment