Top News

पुलिस ने गांजा के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सीमावर्ती सुखानी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) सुखानी के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कादोगांव रेलवे ब्रिज के समीप तीन अलग अलग पैकेट में मौजूद 3 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

ईंट भट्ठे में चल रहा था नशे का कारोबार:

पकड़ा गया आरोपी की पहचान सचिंद्र राय 55 पिता-महिंद्र राय ग्राम-राखालमारी, थाना- साहेबगंज, जिला- कूचबिहार पश्चिमबंगाल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह थाना क्षेत्र के एबीसी-3 ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करता था एवम मजदूरी की आड़ में वह अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी में संलिप्त था.

मजदूरों को करता था सप्लाई:

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी कुचबिहार से गांजा लाकर ईंट भट्ठे में काम करने वाले अन्य मजदूरों को आपूर्ति करता था. एसएसबी सुखानी के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की एक टीम गठित कर थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने जाल बिछाया और आरोपी को कादोगांव रेल ब्रिज के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान साबोडांगी की ओर से रेल ब्रिज के पास पहुंचते ही रंगे हाथों धर दबोच लिया.

कहते हैं थानाध्यक्ष:

थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने कहा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस अवैध कार्य में अन्य किसी की संलिप्ता सामने नही आई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post