Top News

व्यापार मंडल परिसर से 50 बोरा धान की चोरी, सीसीटीवी कैमरा डीवीआर लेकर भागे चोर


किशनगंज शहर के कलटैक्स चौक स्थित व्यापार मंडल परिसर में चोरों द्वारा बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है ।मालूम हो कि चोर व्यापार मंडल स्थित धान मिल से लगभग 50 बोरी चावल ,चार सीसीटीवी कैमरा, मॉनिटर, डी बी आर बॉक्स के साथ साथ अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।घटना मंगलवार रात की है।
व्यापार मंडल चेयरमैन मोहम्मद अमानुल्लाह ने बताया कि शब ए बारात की वजह से गार्ड छुट्टी में गए थे जिसकी वजह से चोरों ने घटना को आसानी से अंजाम दे दिया।उन्होंने बताया कि बुधवार को छुट्टी थी और आज जब वो परिसर स्थित आवास पहुंचे तो देखा की चोर ताला तोड़कर सारा सामान ले गए है।उन्होंने कहा कि नशेडियों ने घटना को अंजाम दिया है।वही उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को की जाएगी।वही जिला सहकारिता विभाग के बड़ा बाबू शंभू शरण ने कहा कि अक्सर नशेडियों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है।उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि परिसर में सरकारी गार्ड मुहैया करवाई जाए। यहीं नहीं पिछले वर्ष भी यहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post