Top News

अमौर में शीतलहर राहत जिलाधिकारी के निर्देश पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

बिहार में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अमौर प्रखंड में जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए गए।अमौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने ग्राम पंचायत ज्ञानडोव (वार्ड नंबर दो एवं तीन) का दौरा किया। इस दौरान महादलित टोला और अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के उन लोगों को चिह्नित किया गया


जिन्हें शीतलहर से सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंका थी।वितरण अभियान का मुख्य उद्देश्य शीतलहर से प्रभावित महादलित और अनुसूचित जाति-जनजाति के जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में कंबल बांटे गए। कंबल वितरण के समय प्रखंड प्रशासन के अन्य कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि  न हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रख रहा है और आने वाले दिनों में अन्य पंचायतों में भी इसी तरह के राहत अभियान चलाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post