जीआरपी रेलवे थाना जोगबनी की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है।
जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज रेलवे परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल भी पूर्व में चोरी की गई थी। इस मामले में जोगबनी रेल थाना कांड संख्या 13/25, दिनांक 27 नवंबर 2025 को दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त आशीष कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष), पिता शंभू यादव, निवासी जिम्राही वार्ड नंबर-5, थाना बथनाहा, जिला अररिया के घर छापेमारी कर दिनांक 17 जनवरी 2026 को चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं चोरी में प्रयुक्त दूसरी मोटरसाइकिल बरामद की।
इसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी आशीष कुमार यादव जोगबनी रेलवे स्टेशन से दिल्ली फरार होने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर दिनांक 29 जनवरी 2026 को उसे रेलवे स्टेशन जोगबनी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कांड में शामिल दूसरा आरोपी नीतीश कुमार, पिता ओम प्रकाश यादव, निवासी जिम्राही वार्ड नंबर-3, थाना बथनाहा, जिला अररिया, अभी भी फरार है। रेल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी रखने की बात कही है।
यह पूरी कार्रवाई जोगबनी जीआरपी थाना अध्यक्ष जीत नारायण हेंब्रम के नेतृत्व में की गई। छापेमारी टीम में
सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार,
एएसआई मोअज्जम हुसैन खान, सिपाही हरेराम मंडल,
देवराज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Post a Comment