Top News

फेरीवाला को बांग्लादेशी बताकर की मारपीट, लूटपाट

बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला क्षेत्र में एक बर्तन फेरी करने  वाले के साथ बांग्लादेशी कहकर मारपीट व छिनतई की घटना को कुछ युवकों द्वारा अंजाम दिया गया है। इसको लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित फेरीवाला अवैदुर रहमान,साकीन सिमरिया चौक ,थाना कोढ़ा जिला कटिहार ने बताया कि जब वह बर्तन बेचने कुर्सेला थाना अंतर्गत समेली प्रखंड चकला गांव गये 2 युवक उसे बाहरी बांग्लादेशी कहकर गाली गलौज किया गया और इधर आकर बर्तन न बेचने की बात कही। 
वहीं बर्तन खरीद रही महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो दोनो युवक उसे भी धमकाने लगे। मामला बढ़ने के बाद दोनों युवकों में डंडे से फेरीवाले की पिटाई कर दी। वहीं महिलाओं के जुटने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। 
फेरीवाला अबैदुर रहमान ने बताया कि डंडे से उसके सर पर मारकर उसे घायल करते हुए 12 हजार रुपये भी छीन लिया। 
फेरीवाला ने बताया कि स्थानिये ग्रमीणों से पता चला कि मारपीट करने वाले एक युवक की पहँचान चुईया मंडल उम्र 26 वर्ष पिता पटल मंडल एवं अन्य 1 साकिन चकला मौजामा समेली थाना कुर्सेला जिला कटिहार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी कई फेरीवालों से दोनो युवक मारपीट कर चुका है। फिलहाल घायल फेरीवाले ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा में अपना ईलाज कराया। वहीं पीड़ित ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू व थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post