बैसा /सिटी हलचल न्यूज
पूर्णियां : अमौर विधानसभा का कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में मो परवाज आलम को मनोनीत किया गया । जिसके कारण अमौर विधानसभा के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मो परवाज आलम को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। दरअसल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी - माननीय मो शाहीद जी, पुनित सिंह पारिया जी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष - श्री शिव प्रकाश गरीबदास जी, के निर्देशानुसार एवं जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी के सहमति उपरांत - मो परवाज आलम को अमौर विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है
इस मौके पर कांग्रेस के नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष मो परवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए तन - मन एवं धन सब कुर्बान है। अमौर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर जो भी कुर्बानी देने की जरूरत पड़ेगी। हम देने के लिए तैयार हैं। साथ ही पार्टी के आलाकमान का जो भी आदेश एवं निर्देश हमारे लिए होगा। हम उसका हर हाल में पालन करेंगे
साथ ही बारी - बारी से अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्यता दिलाएंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी का मो परवाज आलम को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह भावी विधायक प्रत्याशी - सिकन्दर आलम उर्फ दारा , मो सरबुल आलम, मो मनसुर आलम, बादल ठाकुर, आकाश ठाकुर, मो शाहजहां, आदि ने उनको बधाई दी है।