Top News

वर्ल्ड ऑर्थोडोंटिक डे पर गायत्री डेंटल केयर द्वारा मुफ्त चेकअप कैंप का किया गया आयोजन

 

 किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

किशनगंज :शहर के कलटैक्स चौक में स्थित गायत्री डेंटल केयर के द्वारा वर्ल्ड ऑर्थोडोंटिक डे पर मुफ्त डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन गुरुवार को किया गया। आयोजित कैंप में अत्याधुनिक मशीन से सैकड़ो लोगों के दांतों की जांच की गई साथ ही दवा भी मुफ्त में प्रदान किया गया। इस मौके पर  जानकारी देते हुए डॉ शेखर जालान और प्रेरणा तोदी जालान ने बताया कि लोगो को जागरूक करने एवं जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया गया है


प्रेरणा तोदी जालान ने बताया कि यहां पर डिजिटल स्कैनिंग भी उपलब्ध है जिसकी जानकारी लोगों को नहीं है ।उन्होंने कहा कि अभिभावकों को यह पता चले कि उनके बच्चों के दांतों के लिए क्या आवश्यकता है इसी लिए कैंप के माध्यम से जानकारी प्रदान की जा रही है

वही डॉक्टर पुष्कर और डॉ शबनम आरा बेगम के द्वारा भी दंत चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही कैंप में पहुंचे मरीजों की जांच की गई ।आयोजित कैंप में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे शहरवासियों ने इसका लाभ उठाया और गायत्री डेंटल केयर के इस पहल की सभी ने सराहना की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post