अंबेडकर जयंती शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बैठक

 

 धमदाहा/ सिटीहलचल न्यूज़ 

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय धमदाहा के खेल मैदान में शोभा यात्रा को लेकर बैठक किया। इस दौरान आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने तैयारी का जायजा लेने के पश्चात शोभा यात्रा के रूट चार्ट, प्रशासन अनुमति एवं आयोजन के समय सारणी तथा कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 14 अप्रैल की सुबह धमदाहा प्रखंड के अलग-अलग गांव से सैकड़ों कि संख्या में लोग जमा होंगे तथा खेल मैदान पर  श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जाएगा


जहां अलग-अलग गांव से आने वाले कार्यकर्ताओं की टोली सर्वप्रथम बाबा साहब अंबेडकर की तेल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण करेगी। तत्पश्चात शोभायात्रा के लिए यहां से निकलेगी। कार्यक्रम के लिए अजीत कुमार राम अध्यक्ष, कुमोद पासवान सचिव,  रंजीत कुमार राम कोषाध्यक्ष, राजन कुमार उपाध्यक्ष संपूर्ण कार्यक्रम को ऑर्डिनेशन की जवाब देही अजय कुमार राम को दिया गया है

इसके अलावा मार्गदर्शन मंडल में जोगिंदर पासवान, ललित कुमार पासवान, गगन पासवान, जय कृष्णा पासवान, राकेश कुमार बबलू, को मार्गदर्शन मंडल में रखा गया हैं। बैठक में अजय रजक,विजय रजक,अनिल कुमार रिषी, सुमन रामानी राजा कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post