कर्पूरी रथ के साथ चल रहे नेताओं ने धमदाहा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर किया जनसंवाद

 

धमदाहा, सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियाँ : अति पिछड़ा जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कर्पूरी रथ बुधवार को धमदाहा प्रखंड पहुंची। जहां जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन राजभर एवं अमरनाथ चंद्रवंशी की अगुवाई में रथ धमदाहा प्रखंड के संझाघाट टोला, पटेल नगर, कदम टोल, सौरकाही, सखुआ टोल एवं हरिन कोल गांव पहुंची। रथ भ्रमण के दौरान बिशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमर कुमार मंडल, मनोज मंडल, टुनटुन पासवान, अजय मंडल, मनीष कुमार सिंह, राजेश राय, राजेश मुखिया, अरविंद एंव धमदाहा प्रखंड के उप प्रमुख चंद्रकांत मुखिया सहित दर्जनों लोग रथ के साथ भ्रमण के दौरान जगह-जगह अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ जन संवाद कर बिहार सरकार की न्याय के साथ विकास के बारे में बताया तो वहीं


नीतीश सरकार के द्वारा पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के संबंध में भी लोगों के बीच चर्चा किया गया। जनसंवाद रथ के साथ चल रहे अतिपिछड़ा वर्ग के नेताओं ने लोगों से कहा कि अत्यंत पिछड़ा वर्ग के हितेषी भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के सच्चे सिपाही के रूप में नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से अतिपिछड़ा आगे बढ़े इसको लेकर नीतीश कुमार ने समय-समय पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लाकर धड़ातल पर उतारे है जिसका परिणाम है कि अति पिछड़ा वर्ग दूसरे वर्ग के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दूसरे वर्गों के साथ चलने में सक्षम हुए हैं। जगह-जगह पर कर्पूरी रथ का स्वागत करने के लिए जदयू कार्यकर्ता के साथ लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post