आवास सहायक की मनमानी पर जल्द लगायी जाये रोक - मुखिया संघ

मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज 

मधेपुरा : प्रखंड मुख्यालय के सभागार परिसर में मंगलवार को प्रखंड मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित की गयी।  बैठक मुखिया संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता मे हुई। आयोजित बैठक में प्रखंड के 17 पंचायतों में विकास से संबंधित विभिन्न नौ बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया


पंचायतों में विकास कार्यो को गति देने की मांग उठाई गई है। साथ हीं खाद्य आपूर्ति विभाग के डाटा अपरेटर को अभिलंब हटाने, आवास सहायक की मनमानी पर रोक लगाने, पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइटो की संख्या बढ़ाने, मनरेगा विभाग मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने एवं समय समय पर मेंटेनेस करने, पेंशन और कबीर अंत्येष्टि योजना की स्वीकृत बकाया राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांगो पर विशेष चर्चा की गई

मौके पर बेलो मुखिया दयानंद कुमार यादव, जोरगामा मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन साह, सिंगयान मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद यादव, कोल्हायपट्टी डुमरिया मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव, गंगापुर मुखिया प्रतिनिधि राजेश रोशन पंडित, दीनापट्टी सखुआ मुखिया रूपा देवी, रघुनाथपुर मुखिया अमित कुमार, रामपुर मुखिया आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post