अष्टयाम संकीर्तन को लेकर अनगढ़ से निकाली गई शोभायात्रा

 

बैसा /सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : प्रखंड क्षेत्र के अनगढ हाट स्थित महावीर मन्दिर प्रांगण में आयोजित   होनेवाले  अष्टयाम संकीर्तन को लेकर गुरुवार को  समस्त ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालु बैंड बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। भगवान का जयकारे लगाते हुए मन्दिर परिसर से निकली यह शोभा यात्रा बाजार के मुख्य मार्ग  से  होते हुए अनगढ़ घाट  में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल तक पहुँची


घाट पर मौजूद  पुरोहित  द्वारा सर्व प्रथम समस्त श्रद्धालुओं को संकल्प कराया एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश पूजन एव गंगा पूजन कराया। विधि विधान के साथ पूजन कर भक्त घाट  से 251 कलश में जल भर कर लगभग 1000 श्रद्धालु भगवान का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। यज्ञ कमिटी ने  बताया  कि हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 6 से 11  दिसम्बर  तक होगा

जिसमें स्थानीय  कीर्तन मंडली सहित बंगाल की कीर्तन मंडलियां भी शामिल हो रही है। साथ ही रासलीला का भी आयोजन किया जा रहा है।  वहीं अनगढ  सहित आसपास के दर्जनों गांव में यज्ञ को लेकर चारों ओर भक्तिमय वातावरण कायम हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post