Top News

एक व्यक्ति को 09 एटीएम दो मोबाइल,एक पल्सर बाइक एवं 2150/रूपया नगद के साथ किया गया गिरफ्तार। अन्य अभियुक्तों के गिरफ़्तारी हेतु छापामारी जारी है

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

जिले के बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि दो महिनों में बनमनखी एवं जानकीनगर थानान्तर्गत एक गिरोह द्वारा कुछ लोगों का एटीएम बदलकर रूपया निकासी कर ठगी करने का मामला प्रतिवेदित हुआ था। जिस संबंध में घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनमनखी थानाध्यक्ष  संजय कुमार, जानकीनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा एंव अन्य के साथ एक SIT का गठन किया गया था


कांड का मानवीय/सीसीटीभी फुटेज एवं अन्य तकनीकि आधारित अनुसंधान करते हुए गठित टीम के द्वारा कांड में संलिप्त एक अभियुक्त 01. बब्बल ऋषि पिता-झमेली ऋषि सा० लादुगढ वार्ड नंबर 09, थाना-जानकीनगर, जिला पूर्णियाँ को नौ एटीएम कार्ड, नगद-2150/-रूपया, एक मोबाईल एंव एक पल्सर बाइक घटना में प्रयुक्त के साथ गिरफ्तार किया गया है

पुछ-ताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा अपने गिरोह का खुलासा किया गया है। साथ ही दोनों थानान्तर्गत हुए दर्ज कांडों में अपने गिरोह की संलिप्तता को स्वीकार किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post