Top News

कोढ़ा के फुलवरिया चौक पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



कोढ़ा/ शंभु कुमार 


खगड़िया से कटिहार जाने के क्रम में कोढा विधानसभा के फुलवरिया चौक पर  एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोढा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का  फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस दौरान प्रदेश युवा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संतोष कुमार मेहता के नेतृत्व में कोढा विधानसभा के फुलवरिया चौक पर बिहार यात्रा के दौरान उनका स्वागत किया गया।


वही मौके पर संतोष कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार दौरे को लेकर कोढा विधानसभा के फुलवरिया चौक पर  मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।कई विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। वही मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कुणाल सिंह कुशवाहा, भानु कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मंडल, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष अमरकांत दास ,आस्तिक मंडल, दीपक पंडित, पुनीत कुमार, सरवन कुमार, मुकेश कुमार ,संजय दास आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post