Top News

बाइक छीनने के क्रम में अपराधियों ने महिला को मारी गोली



2 अपराधियों ने चांदपुर बहियार के समीप दिया घटना को अंजाम

कुरसेला/राजशेखर

कटिहार। कुरसेला थाना क्षेत्र में देर रात्रि अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। महिला बाइक पर अपने पति के साथ भदैया टोला गांव से रुपौली के तेलडीहा जा रही थी। महिला ने बताया कि जैसे ही वे लोग चांदपुर बहियार के समीप पहुँचे की पीछे से बाइक सवार 2 अपराधी आगे से ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया और बाइक छीनने लगा। वहीं महिला ने जब इसका विरोध किया तो गोली चला दी जो उसके बाँह में लग गई। वही गोली लगते ही महिला नीचे गिर गई। वही महिला के गिरते ही दोनों अपराधी कुरसेला की तरफ भाग निकले। घायल महिला की पहचान नीलम देवी पति कार्तिक मंडल तेलडिहा, पूर्णिया के रूप में हुई है। जिसे स्थानिय लोगो के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया।


वही डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही पीड़ित घायल महिला नीलम देवी ने बताया कि हम पति-पत्नी मौसी के घर भदैया टोला गांव से अपने घर तेलडिहया गांव जा रहे थे। इसी बीच चांदपुर बहियार के समीप छीना झपटी करने वाले बाइक अचानक सामने आकर गोली मार दी। वही कुर्सेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post