संवाददाता:-(कौनेन रजा)
गुरुवार की शाम केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय जन सुराज कार्यवाहक समिति के विभिन्न पद मनोनीत करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि जन सुराज के जिला अध्यक्ष राकेश उर्फ़ बंटी यादव एवं जिला संगठन महासचिव कुमार नरेंद्र शामिल हुए। साथ ही जिला उपाध्यक्ष मिर्जा मंजूर बेग, युवा जिला अध्यक्ष अजाउर रहमान उर्फ पप्पू भाई, कार्यवाहक जिला सचिव डा0 कृष्ण मोहन कुमार, राहुल झा,एवं विद्यानंद महतो सहित अधिकारी मौजूद थे।बैठक में सर्व सम्मति से प्रखंड स्तरीय संगठन का गठन किया गया। जिसमें राजेश नाथ पाठक को प्रखंड अध्यक्ष, मो0 सज्जाद आलम को संगठन महासचिव, सदानंद मरांडी को मुख्य प्रवक्ता, कृष्णा देवी को महिला अध्यक्ष, गजेंद्र कुमार "पिंटू महतो" को किसान अध्यक्ष एवं प्रदीप मेहता को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त दस लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।वही मो0 बादशाह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया, विजय शाह को प्रखंड अभियान समिति संयोजक और प्रखंड अभियान समिति में चार सह-सदस्य बनाए गए। पंचायत को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सम्मानित गणों को पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई। इस दौरान, प्रखंड स्तर पर 201 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया।
आयोजित जन सभा वाली बैठक में जन सुराज के जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा की जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर के द्बारा दो वर्षों से पदयात्रा में सही लोग, सही सोच, सामूहिक प्रयास के सिद्धांतों पर सभी जिले के जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों के द्बारा सर्व सम्मति से 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर जन सुराज को राजनैतिक दल बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें राज्य के विभिन्न प्रखंडों में सभी संस्थापक सदस्यों से राय लेकर बहुमत के आधार पर संविधान बनाने के लिए विचार किया जा रहा है। कहा की जन सुराज पार्टी का मुख्य उद्देश्य पलायन को रोकना, बेरोजगारों को रोजगार देना और शिक्षा में अमूमन परिवर्तन लाना है।
0 Comments