सिटीहलचल न्यूज, धमदाहा|
नगर मुख्यालय में स्थित राज कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में स्पीच कंपीटीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चियों को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष रानी देवी के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने उपस्थित बच्चियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही बच्चे के व्यक्तित्व में निखार लाता है। शिक्षक के ऊपर एक सशक्त समाज बनाने की जिम्मेदारी रहती है। प्रत्येक शिक्षक चाहता है कि बच्चे एक बेहतर समाज का निर्माण करें। इसके लिए शिक्षक उनको सदैव सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता रहता है। आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में कमाल कर रही है। हर जगह अपना लोहा मनवा रही है। गार्जियन लोग को भी चाहिए कि अपने बच्चों के हौसला अफजाई में कोइ कमी न रखें।
वहीं संस्थान के निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि धमदाहा में राज कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में कार्यरत शिक्षक पूरी मेहनत कर रहे हैं। आज यहां के बच्चों में कंप्यूटर की सही जानकारी दी जा रही है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का ज्ञान अतिआवश्यक है। इस बीच आगे कहा कि अगर सही दिशा में शिक्षा दी जाए, तो बच्चे को अवश्य सफलता मिलेगी। इस दौरान संस्थान के शिक्षक राकेश पाठक ने कहा कि कल तक यहां के बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पा रही थी। आज इनलोगों को सही शिक्षा दी जा रही है। बच्चे आगे भी बढ़ रहे हैं।
कंपीटीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले में प्रीति कुमारी, प्रतिभा कुमारी, अंशु कुमारी, सरिता कुमारी, स्नेहा कुमारी, शैलजा कुमारी, आंचल कुमारी, अर्पणा कुमारी आदि शामिल थे।