बेटी के घर गई वृद्धा की सड़क दुर्घटना में मौत

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णिया में 63 साल की वृद्ध महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। वो सड़क पार कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर जुटे। जीएमसीएच पूर्णिया ले गए। जहां इलाज से पहले ही महिला की मौत हो गई। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के घरारी गांव की है। मृतका की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के सौसा गांव निवासी सीताराम पासवान की पत्नी चानो देवी 63 के रूप में हुई है।


मृतका के बेटे छोटू पासवान ने बताया कि मां चानो देवी 15 दिन पहले अपनी बेटी के घर गई थी। सुबह वो घर से बाहर टहलने निकली थी। इसी क्रम में घरारी मार्ग पर सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। जीएमसीएच पूर्णिया ले गए। मगर अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments