पहले भी पकड़ा चुका है प्रेमी
पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णिया में प्रेमी के शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचने पर खूब बवाल हुआ। इससे नाराज प्रेमिका के ससुराल वालों ने प्रेमी को बांस के खूंटे में बांधकर पीटा। प्रेमी का कहना है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक -दूसरे से कई बार मिले। प्रेमिका ने कॉल कर देर रात अपने ससुराल मिलने बुलाया था। दोनों मिलते इससे पहले ही वो पकड़ा गया। हालांकि प्रेमिका ने प्रेमी के आरोपों से ि है। मामला जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बोचगांव पंचायत के लक्षनपुर गांव का है। वहीं प्रेमी को खूंटे से बांधे जाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।
दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमी के दो बच्चे जबकि प्रेमिका के चार बच्चे हैं।
दोनों अररिया जिले के गैड़ा पंचायत के सफिफुर गांव के रहने वाले हैं।
प्रेमिका साहिमा के अपने पति से चार बच्चे हैं, जबकि प्रेमी आसिफ के दो बच्चे हैं। आसिफ के पिता पूर्व वार्ड सदस्य हैं।
पूरे प्रकरण पर प्रेमिका ने प्रेमी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दोनों एक साल पहले मिले थे। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। बाद में उनके मायके में इस बात का लोगों को पता चल गया। जिसके बाद उसके मायके सफीकुर गांव में तीन से चार महीने पहले पंचायत बैठी। पंच ने सजा के तौर पर प्रेमी आसिफ के ऊपर जूते से पिटाई किए जाने के साथ ही 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। मगर आसिफ ने न इसे दिया, न पांचों का आदेश माना। इसके बाद वो अपने ससुराल जलालगढ़ के लक्षनपुर गांव चली गईं। कुछ ही दिन बाद आसिफ ने दोबारा से उनके ससुराल आना शुरू कर दिया। वो काफी देर इंतजार करता और फिर घर के बाहर से चला जाता। मगर मैनें इस भूल के बात ये निर्णय कर लिया था, कि मुझे इन सब चक्करों में नहीं पड़ना और आगे अपने पति के साथ ही रहना है। इसलिए जब हम दोनों की बात हुई तो मैनें काफी कुछ समझाया। मगर वो मानने को तैयार नहीं था। वो जबरन शादी करना चाहता था। मगर वो चार बच्चे और पति को नहीं छोड़ सकती। इसलिए शुरुआत में ही आसिफ को सबकुछ साफ कर दिया था। कल रात वो जबरन उसके ससुराल आ पहुंचा। सुबह का अजान होने की वजह से घर का दरवाजा खुला था। इसी बीच वे वॉशरूम के लिए गईं, तभी चुपके से आसिफ उनके घर में घुस गया और उनकी बिस्तर पर आकर सो गया। कि तभी उनकी मां और ननद की नजर पड़ी और फिर वो पकड़ा गया। इससे नाराज उनके ससुराल वालों ने उसे बांस के खूंटे से बांध दिया और घर वालों को बुलाने पर उसे आखिरी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रेमी आसिफ ने बताया कि लड़की और उनके बीच लगातार बातचीत हो रही थी। इससे पहले दोनों मिले भी थे। ठीक इसी तरह कल रात 9 बजे उन्हें अपने प्रेमिका के नंबर से कॉल आया और फिर प्रेमिका ने मिलने ससुराल बुलाया। प्रेमिका उसके साथ भागने को तैयार थी। मगर उसके ससुराल पहुंचने पर वे पकड़े गए। जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे बांस के खूंटे में रस्सी से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की। वे चाकू गोदने वाले थे, मगर ग्रामीणों की भीड़ पहुंचने के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया। हालांकि इसी दौरान प्रेमिका के ससुराल वालों ने उसे खूब पीटा है।
फिलहाल समूचे घटनाक्रम को लेकर किसी भी पक्ष से कोई आवेदन थाने में नहीं दिया गया है। आपसी सहमती से दोनों पक्ष को समझाकर मामले को शांत करा लिया गया है।