अमौर थाने में भूमि विवादों का हुआ निबटारा

 


अमौर/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णिया। अमौर थाना परिसर में जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी  सुधांशु मधुकर द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा किया गया। जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी सुशांत कुमार सिन्हा के द्वारा नोटिस के अधार पर  विभिन्न  गांव से आए कई मामलें का बारीकी से जांच कर एक मामलें को सुलझाया गया।


अंचलाधिकारी मधुकर ने बताया कि एक मामला ज्ञानडोभ  पंचायत के ज्ञानडोभ गांव का था। जो जमीन विवाद को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। प्रथम पक्ष  द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था।जनता दरबार मे प्रथम पक्ष एवं द्वितीय पक्ष  के बीच चल रहे विवाद को आपस में बारी-बारी से सभी के फरियाद को सुना गया। फरियाद सुनने के पश्चात दोनों को बिना दबाव के समझौता कर दिया गया। साथ ही कई नए मामले को देखा गया।अगले जनता दरबार सभी आवेदकों को आधार कार्ड एवं जमीन का केवला लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही निष्पादन करने आश्वासन दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post