बैसा/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैसा गांव निवासी समाज सेवी - मो महमुद आलम का शनिवार को सुबह आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिसकी जनाजे की नमाज शनिवार को दोपहर 3 बजे अदा कर उन्हें खाके सुपुर्द किया गया। शनिवार को उनकी जनाजे की नमाज में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मालूम हो कि मृतक समाज सेवी मो महमुद एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश महासचिव हाजी नाहीद गनी के बड़े भाई थे। वहीं उनकी आकस्मिक मृत्यु पर विधायक अख्तरूल ईमान, पुर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, पुर्व प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति मो प्रवेज आलम, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो सिकन्दर आलम उर्फ दारा, उपाध्यक्ष -
मो जाहीद आलम, मुखिया मो सद्दाम, मो आरिफ आलम, मो अतीकुर्रहमान , सासंद प्रतिनिधि मो मरगुब आलम, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष मो मरगुब आलम, आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक समाज सेवी मो महमुद काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वह गरीबों का मसीहा थे। कोई भी व्यक्ति अगर अपनी समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचते थे। तो उनसे जहां तक होता था। वह लोगों की मदद करता था। सबसे बड़ी बात उनमें यह थी कि वह हमेशा लोगों से मुस्कुरा कर मिलते थे। यही वजह है कि जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर लोगों को मिली। लोगों की हुजुम उनके घरों पर उमड़ पड़ी।