अमौर सिटी हलचल न्यूज
अमौर नगर पंचायत के वार्ड नं 4 में छह दिनों से बिजली गुल है ,इसका मुख्य कारण है की ट्रांसफार्मर जलने का छह दिन बीत गया है तो अबतक नया नही लगाया गया है। वही
शहरी इलाके में 24 घंटे तो ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे में जले ट्रांसफॉर्मरों को हर हाल में बदल देना है। यह दावा बिजली विभाग का है। लेकिन, खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पिछले छह दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे अमौर नगर पंचायत के वार्ड 04 बघवाकोला उपभोक्ताओं मानिक चौहान, पवन ,सागर, रवि , मुकेश ,विजय, सहित दर्जनों ने बताया कि अमौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में आठ जून को ट्रांसफार्मर जल गया है लेकिन इस ओर बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर बिजली विभाग के कर्मी को सूचना देने के बाद भी बदलने की बात तो दूर जांच करने भी अबतक नही आते है। वही छह दिनों से सभी उपभोक्ता गर्मी में परेशान और अंधेरे में रहने को विवश है। वही लोगों का कहना था कि छह दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना बिजली विभाग के कनीय अभियंता को दी गयी थी। आश्वासन दिया गया था कि दो से तीन दिन में ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा।लेकिन, अबतक नहीं बदला गया। बिना बिजली गांव में पेयजल का संकट बना हुआ है। गर्मी के कारण रात जागकर काटनी पड़ रही है। वही कहा की छह दिनों से हम सभी अंधेरे में रहने को विवश है, जेई किसी भी लोगो का फोन नही रिसीव कर रहा है। वही इस ट्रांसफार्मर से लगभग एक सौ से अधिक उपभोक्ता है लेकिन सब अंधेरे और गर्मी में रहने को परेशान हैं। वहीं कहा की हम सभी लोग हर महीने बिजली बिल देते आ रहे हैं लेकिन 24 घंटे में बदलने के जगह छह दिन बीत गए लेकिन अबतक जांच तक नही किया गया है।बदलने की बात तो दूर है। वही कनीय अभियंता विद्युत विभाग के विशाल कुमार ने बताया कि शुक्रवार तक लगा दिया जायेगा। वही बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर से ट्रांसफार्मर जलने के बाद कितने घंटे में बदलने का नियम के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि नियम क्या है, इतना जानकारी क्या लेना है कहां का जला है वो बात बोलिए और व्हाटस् एप्प पर भेजिए।