Top News

भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।



पूर्णिया सिटी हलचल न्यूज 

 अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला कार्यालय बैद्यनाथ पूरी पूरब यादव टोला मधुबनी पूर्णिया में संध्या 04 बजे भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया की बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता बामसेफ के जिला अध्यक्ष दीपनारायण पासवान ने की। बैठक में आगामी 23जून 2024को कटिहार  ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज यूनियन हाल में 11 बजे दिन से 06 बजे तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी विकास पटेल की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में बहुजनों की सहभागिता पर चर्चा की गई।


सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्णिया से संख्या बहुलता के साथ सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी। मौके पर मान्यवर रामदेव यादव समाज सेवी,प्रदीप पासवान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, उमेश प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया, दीपनारायण पासवान जिलाध्यक्ष बामसेफ पूर्णिया, शशिकांत यादव,हरिलाल पासवान जिला संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया, इंजीनियर सुमित कमल जिला अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा पूर्णिया, डॉ जय जय राम यादव यादव महासभा,दिनेश प्रसाद दास मजदूर संघ जिलाध्यक्ष, मोहम्मद अजीम उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post