छोटे भाई की पत्नी दिखाती थी आँख तो जेठ ने आँख ही निकाल लिया

 


पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में सनकी जेठ ने छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। नशे में धुत्त जेठ ने महिला को मारने के बाद दोनों आँख और हाथों के नाखून को भी उखाड़ लिया। खौफनाक घटना चंपानगर थाना के प्रसादपुर गांव की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद से मृतका के घर पर गांव और उसके लोगों की भीड़ जुटी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंपानगर थाना की पुलिस मृतका के घर पर पहुंच चुकी है। परिजनों की शिकायत पर सनकी जेठ पिंटू महतो, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही मृतका की पहचान चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर वार्ड 2 निवासी कन्हैया कुमार, उम्र25 की पत्नी रंजना देवी 23 के रूप में हुई है। मृतका मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली थी।


घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति कन्हैया कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन के लिए लड़का देखने घर के सभी सदस्यों के साथ बाहर गए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने कॉल कर घर में हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वे दौड़े-भागे घर पर पहुंचे। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी थी। जबकि घर के अंदर चारों ओर खून के छींटे थे। वही आंगन में पत्नी की लाश पड़ी थी। उसके पास ही उसका बड़ा भाई पिंटू महतो बैठा था। वही नशे में धुत्त जेठ सिर्फ उसकी बात नहीं मानने और आँख दिखाने की बात बड़बड़ा रहा था। मृतिका के पति ने बताया कि उसका भाई नशे का आदि था और घर मे सभी से अक्सर झगड़ा करता था। इसी वजह से लड़का देखने के लिए उसे साथ नहीं ले गए। वही घर मे सिर्फ उसकी पत्नी थी जिसकी उसने हत्या कर दी। वहीं मृतका के शव के पास ही उसका आँख और नाखून थे। हत्यारा जेठ दबिया लेकर बैठा हुआ था, इसलिए कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था।


घटना की जानकारी स्थानीय चंपानगर की पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर आकर हत्यारे पर काबू पाया।वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पूर्णियाँ मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही पुलिस नशेड़ी जेठ का नशा टूटने का इंतजार कर रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी ले सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post