कोढ़ा/शंभु कुमार
रंगों का त्योहार होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को आदर्श कोढा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार व थाना अध्यक्ष आलोक राय ने संयुक्त रुप से की।वही वैठक का संचालन मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने किया। जबकि मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में होली पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लेते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से क्षेत्र में आ रही समस्या को प्रशासन को अवगत कराया गया। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने कहा कि होली त्योहार को लेकर क्षेत्र में गस्ती तेज कर दी गई है।
शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। मिलावटी रंग अबीर को लगाने से बचाव करें ।अगर कहीं शरारती तत्वों की आशंका हो तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। ताकि ससमय मामले को देखा जा सके। वही थाना अध्यक्ष आलोक राय ने मौजूद जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोढा प्रखंड क्षेत्र भाई चारगी तथा सभी त्यौहार यहां मिल जुलकर मनाते हैं। इसलिए होली त्योहार भी मिल जुलकर मनाना है। अपील करते हुए कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी तथा सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जायोगी। व्हाटस्एप के ग्रुप एडमीन से भी आग्रह किया गया कि ग्रुप के सदस्यों को चेता दें कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट न करे। जिससे कि किसी को ठेस पहुंचे , अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं तो उस पर कार्यवाई की जायेगी। मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली जैसे रंगों का त्यौहार शांति पुर्ण मौहाल में संपन्न कराने की हम सभी जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है इस जिम्मेदारी को तय करने में हमलोगों भी वार्ड स्तरों पर अपनी भुमिका निभाना आवश्यक है ताकि यह संदेश पुर्व की तरह कायम हो सके। भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे ने कहा कि जिस तरह कई रंग मिलकर होली में एक हो जाते हैं। उसी तरह हम लोगों को होली त्यौहार में एक होकर मनानी चाहिए।
वही वैठक में मुख्य रूप से मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि कोढा प्रखंड में त्योहार कोई भी क्यों ना हो यहां सभी मिल जुलकर मनाते हैं। और भाई चारा का संदेश देते है। वही इस अवसर मुख्य रूप से राजद महासचिव धीरेन्द्र मेहता , पुर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा डोमन चौधरी, पार्षद अमित कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि भोला चौरसिया, मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह,के अलावे कोढा थाना के एएसआई रायबहादुर शर्मा,राकी कुमार, राजेश कुमार,मनु कुमार ओझा,आरती कुमारी ,व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।