तियरपारा पंचायत में विकसित भारत संकल्प भारत कार्यक्रम आयोजित हुई

आमौर/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड के तियरपारा पंचायत में विकसित भारत संकल्प योजना कार्यक्रम आयोजित हुई। बता दे की नगर पंचायत को छोड़कर सभी 24 पंचायत में विकसित भारत संकल्प भारत कार्यक्रम का समापन हो चुका है जहां कार्यक्रम के दौरान कई विभागों के अधिकारी कर्मी मौजूद रहे, विकसित भारत संकल्प भारत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए जिसमें मुफ्त इलाज,जीवन बीमा स्वास्थ्य सेवा का लाभ शामिल थे, केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कई बार कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच रहे हैं और नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं।

वही स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। आज महिलाएं योजना का लाभ लेकर ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन रहीं हैं बल्कि परिवार के आर्थिक विकास और उन्नति में भी योगदान दे रहीं हैं। साथ ही भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लोगों संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर नैयर आलम मुखिया बाबुल उपमुखिया सरफराज आलम उर्फ जुम्मन पंचायत समिति इश्तियाक आशिक नाहेदा तबस्सुम उमेश विश्वास नौशाद चंद्र मंडल रंजीत कुमार चौधरी पंकज कुमार विश्वास कार्यपालक सहायक पंकज कुमार पंचायत सचिव अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post