सुमन कुमार/बरारी
कटिहार। बरारी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड के सरकारी तथा गैर सरकारी स्थानों पर झंडा तोलन के समय निर्धारण को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरण साह,बरारी थाना अध्यक्ष मनीष रजक तथा अंचल पदाधिकारी ललन कुमार मंडल के द्वारा बैठक आयोजित की गई। आयोजित इस बैठक में प्रखंड के मुख्य स्थान पर झंडा तोलन का समय निर्धारण किया गया।जिसमें गांधी स्मृति भवन 7:50 प्रातः,प्रखंड कार्यालय बरारी 8:30 प्रातः, नगर पंचायत कार्यालय 8:45 प्रातः, रेफरल अस्पताल बरारी 8:55 प्रातः, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,काढ़ागोला 9:05 प्रातः,बरारी थाना 9:20 प्रातः, सीएचसी बरारी 9:30 प्रातः,प्रखंड संसाधन केंद्र(बी आर सी) 9:40 प्रातः, प्लस टू गुरुनानक उच्च विद्यालय 10:00 प्रातः, प्लस टू जागेश्वर उच्च विद्यालय 10:15 प्रातः,तथा आदर्श मध्य विद्यालय गुरु बाजार 10:30 प्रातः का समय निर्धारण प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन साह के द्वारा दिया गया।
वहीं इस बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद इलियास, प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन शाह,बरारी थाना अध्यक्ष मनीष रजक, बरारी अंचल पदाधिकारी ललन कुमार मंडल, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबीता कुमारी,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरजीत सिंह के साथ अन्य जन प्रतिनिधि तथा बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।