भागलपुर/सिटीहलचल न्यूज़
अभी बिहार में शादी का मौसम चल रहा है। लगन के इस समय मे अजीब अजीब रोचक कहानिया सुनने को मिलती है।भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के खीरीरार गाँव मे सिंदूरदान के वक़्त अचानक दुल्हन गायब होने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जिले के कजरैली के प्राणपुर से प्रकाश साह की बारात आयी थी। दरवाजा लगने से लेकर वरमाला तक दुल्हन ठीक थी। सभी परिवार जन के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। वही बारात ने जमकर भोज का भी मजा लिया।
वहीं देर रात जब दूल्हा मंडप पर आया और दुल्हन को बुलाया गया तो दुल्हन गायब थी। आशंका जताया जा रहा है कि घर के पिछले दरवाजे से दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई।
वहीं दुल्हन गायब की सूचना पर लड़के पक्ष आक्रोशित हो गए और पंचायत बैठ गई। मगर दुल्हन न मिलने पर पंचायत भी कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी और दूल्हे को बिना शादी के वापस होना पड़ा। वही घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।