कोढ़ा/शंभु कुमार
शनिवार को कोढ़ा थाना परिसर में जमीनी विवाद मामले के निपटारे को लेकर परामर्श सभा का आयोजन किया गया। आयोजित परामर्श सभा की अध्यक्षता एस आई आरती कुमारी ने की। जबकि मौके पर राजस्व कर्मचारी संजय कुमार, अमित कुमार मौजूद थे। आयोजित जनता दरबार में दो मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। एस आई आरती कुमारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को जमीनी विवाद मामले के निपटारे को लेकर कोढ़ा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार में दोनों पक्षों के आपसी रजामंदी एवं जरूरी कागजात की जांचों उपरांत मामले का निष्पादन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे पांच मामलों में सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान दो मामलों में ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि शेष बचे तीन मामलों में सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में सात नए मामले भी आए जिसमें दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया है। वहीं राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद मामले को निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार के आयोजन होने से लोगों को थाना में ही उचित न्याय मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब जमीनी विवाद मामले में लोगों को कोर्ट कचहरी का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। क्योंकि परामर्श सभा में लोगों को सुलभ न्याय मिल रहा है। मौके पर पीएलवी प्रधान कुमार सिंह, मनखुश मिश्रा,सोनी कुमारी,पूजा कुमारी, दुर्गेश कुमार झा आदि मौजूद थे।