कोढ़ा पुलिस ने महज तीन घंटे में गोली कांड के वारदात में शामिल पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार



कोढ़ा/शंभु कुमार 


शुक्रवार को करीब 8:15 बजे बलवीर सिंह उम्र 45 वर्ष पिता ब्रह्मदेव सिंह ग्राम दिना चकला थाना पसराहा जिला खगड़िया वर्तमान पता गेराबारी बाजार थाना कोढा, जिला कटिहार को दो अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा हत्या करने के उद्देश्य गोली मार दी गई थी। जिस संबंध में आदर्श कोढा थाना कांड संख्या 364/ 2023 दिनांक 22/9/2023 धारा 307/ 34 भ0 द0 वि0 एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आज्ञात अपराध कर्मियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया। थाना अध्यक्ष आलोक राय ने अपनी तत्परता दिखाते हुए घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड का सफल उद्वेदन महज तीन घंटे में किया है।जो कि कटिहार पुलिस के बड़ी सफलता के रुप देखी जा रही है।  संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटिहार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल कांड में संलिप्त अपराधकर्मी, राजेश कुमार पिता राजू साह ,एवं विकास कुमार पिता कालेश्वर महतो को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किया। उक्त दोनों अपराध कर्मी से घटनाकारी  के संबंध में गहन पूछताछ की गई तो उक्त दोनों द्वारा अपना-अपना संलिप्त स्वीकार किया तथा कांड में संयुक्त अन्य अपराधकर्मी क्रमशः सोनू कुमार पिता अमित चंद्र शाह ग्राम रतनगंज सुनठिया बाजार थाना रंगरा ओपी नवगछिया एवं राहुल कुमार पासवान पिता सिकंदर पासवान साकिन गेराबारी थाना कोढा जिला कटिहार को राहुल कुमार पासवान के घर से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया ।इन दोनों के द्वारा भी घटना में अपना अपना संलिप्तता स्वीकार किया है।

          


           गोली कांड में जख्मी बलवीर सिंह गेराबारी में करीब 10 वर्षों से रहकर एयरटेल कंपनी का टावर में वाचमैन की नौकरी करते थे अपने पड़ोसी प्रतिमा देवी पति राजू शाह से अवैध संबंध में थे ।जो उनके पति राजू साह  पुत्र राजेश साह को  नापसंद था। इस संबंध में कई बार पारिवारिक विवाद भी हुआ था। जिसके कारण प्रतिमा देवी के पति राजू साह अपने पुत्र राजेश साह के दोस्त गेराबारी निवासी विकास साह एवं गेराबारी निवासी राहुल पासवान ने मिलकर हत्या करने का षड्यंत्र बनाया तथा राहुल पासवान के दोस्त सोनू कुमार जो की नवगछिया रंगरा थाना के निवासी हैं को राजू शाह एवं राजेश शाह ने₹40000 देकर हत्या करने के लिए बुलाया था। सभी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया राहुल कुमार पासवान एवं सोनू कुमार के द्वारा बलवीर सिंह को नहर के पास पूर्व से घात लगाकर अपने कार्य स्थल से घर जाने के क्रम में गोली मार दी गई थी। जिसका वर्तमान में इलाज चल रहा है।वही कटिहार पुलिस के द्वारा राजू साह, राजेश कुमार ,राहुल कुमार पासवान ,विकास कुमार, सोनू कुमार को गिरफ्तार कर इस कांड का सफल उद्वेदन किया है ।एवं कांड में उपयोग की गई दो देसी कट्टा 5 जिंदा कारतूस पांच मोबाइल एवं एक सिम एक डाइगर को भी पुलिस ने जप्त किया है। सोनू कुमार रंगरा निवासी पैसे लेकर शार्प शूटर का काम किया करता था। पूर्व में भी कई घटना को अंजाम दे चुके हैं अपने‌ अपराध को स्वीकृत कर कबूल किया है कि दिनांक 12/8/2023  को

पिकअप चालक जो रंगरा से गुलाब बाग जा रहे थे के साथ एक 1,05,000 रु हथियार के बल पर अपने दोस्त राहुल कुमार पासवान के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे चुके थे ।जिस संबंध में कोढा थाना कांड संख्या 322/23 दिनांक 12 /8/2023 धारा भा0 द0 वि0 दर्ज की गई थी ।इसका आगे भी अपराधिक इतिहास को पुलिस के द्वारा खंगाली जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post