Top News

JMM के तीन नेताओं समेत दर्जनभर लोगों ने थामा JAP का दामन

पटना/सिटी हलचल न्यूज़

राजधानी पटना के  उत्तरी मंदिरी स्थित JAP कार्यालय में  जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के समक्ष झारखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन नेता समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों  के कई सदस्य जाप की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मो. मुनीर अंसारी, मो. सईद अंसारी, मो. असलम अंसारी के अलावा समाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार राजू समेत दर्जनभर साथियों ने जन अधिकार पार्टी (लो०) की सदस्यता ग्रहण की


वहीं,  जन अधिकार पार्टी (लो०) मजबूती के लिए पटना महानगर इकाई विस्तार किया गया है। पुरुषोत्तम यादव को पटना महानगर अध्यक्ष ((पप्पू ब्रिगेड), विशाल यादव  को पटना महानगर महासचिव (युवा परिषद्), सन्नी सिंह को पटना महानगर सचिव (युवा परिषद्), शशि भूषण को पटना महानगर सचिव (युवा परिषद्), अभिषेक यादव को पटना महानगर सचिव (युवा परिषद्), शिवम राज को पटना महानगर अध्यक्ष (क्रीड़ा प्रकोष्ठ), केशव यादव  को पटना महानगर महासचिव (क्रीड़ा प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है


वहीं, आज के सदस्यता समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू , प्रदेश प्रधान महासचिव अभिजीत सिंह प्रदेश महासचिव आनंद सिंह,  प्रदेश सचिव रतिकांत सिंह नीरज उर्फ़ ललन सिंह, इमरान जी प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मौजूद रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post