सुहेली मेहता और सत्येंद्र वर्मा सहित सैंकडों लोगों ने थामा भाजपा का ’कमल’



 पटना/सिटिहलचल न्यूज़

जनता दल (युनाइटेड) को छोड चुकी डॉ सुहेली मेहता और सत्येन्द्र बर्मा गुरुवार को अपने सैकडों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू छोडकर आए लोगों को सदस्यता दिलाई और भाजपा में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समाारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने जोर देकर कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, यहीं कारण है कि इसके प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 43 वर्षों के इतिहास में 21 अध्यक्ष बन गए लेकिन दूसरी पार्टियों में एक राजा होता है और अन्य गुलाम होते हैं। उन्होनंे आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू को छोडकर आई सुहेली मेहता जी और सत्येन्द् वर्मा  समेत सैकडों लोगों के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी।



उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और सबको साथ लेकर बढ़ने पर विश्वास करती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 में हम सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे तथा 2025 में भाजपा सत्ता में बैठकर बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 


उन्होंने आर सी पी सिंह जी के भी दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण पर बिहार भाजपा की ओर से स्वागत किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी दलों की एकजुटता अभियान को लेकर अन्य राज्यों में जाने पर कटाक्ष करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि आजकल नीतीश जी चाय नाश्ता पर घूम रहे हैं, लेकिन अभी तक वे सिर्फ राजा वाली पार्टी के यहां ही जा रहे हैं। 



उन्होंने कहा कि आज भी वे शिवसेना के दरबार में गए हैं। नीतीश कुमार जी को इसका जवाब देना होगा कि क्या अब शिवसेना सांप्रदायिक नहीं रही या बिहारियों को पिटवाने वाली शिवसेना के घर जा रहे हैं तो उनको बिहार में आकर जवाब देना हेागा। उन्होंने कहा  कि नीतीश कुमार की पोल ओडिसा में ही खुल गई जब वे राजनतिक बात करने की बात कहकर गए और वहां के मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर ओडिया के सीएम ने सार्वजनिक रूप् स ेनहीं बोता होता तो नीतीश जी कुछ और बात बोलते। 


बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने यहां तक कह दिया कि नीतीश जी के सिपहासलार को खाना तक नसीब नहीं हुआ, उनको तो गेट के बाहर ओडिसा के मुख्यमंत्री ने कर दिया। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार जी दिल्ली के सीएम के यहां भी गए थे, तब भी लोगों को नहीं मिलने दिया गया। उन्होंने कहा कि पता चला है कि राहुल गांधी जी के यहां भी किसी को मिलने नहीं दिया गया। वहां भी लालू प्रसाद के पैरवी पर मिलने दिया गया। 


उन्होंने कहा कि नीतीश जी को तेजस्वी यादव को इसी लिए साथ  में ले जाना पडता है कि वे आधा बात भूल जाएंगे क्यांेकि वे ’मेमोरी लॉस’ सीएम हैं। इसके अलावा कब पलटी मार दें, यह सभी लोग समझ रहे हैं। उन्होंने सभी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें नीतीश कुमार जी से लिखवा लेना चाहिए, जिससे वह फिर पलटी नहीं मारे। इधर, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने जदयू से आए लोगों का स्वागत किया और आशा व्यक्त  करते हुए कहा कि हम सब मिलकर बिहार के लिए काम करेंगे और सभी मिलकर बिहार के गौरवशाली अतीत को फिर से कायम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि बिहार का नेतृत्व सही हाथों में सौंपी जाए।



पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने जदयू से आए लोगों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ लोगों के भाजपा में आने से भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनना तय है। उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनता है।  मिलन समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने किया lइस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, पूर्व मंत्री श्री जनक राम, महामंत्री श्री देवेश कुमार और संजीव चौरसिया, विधान पार्षद प्रो नवल किशोर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिद्धार्थ शंभू समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post