कोढ़ा/ शंभु कुमार
जिले के बरारी विधानसभा के पूर्व विधायक सह राजद नेता के निधन पर भाजपा कोढ़ा मंडल के नेताओं ने उनके आवास पोठिया पहुंच कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की । शोक सभा में राजद नेता के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर भाजपा कोढ़ा मंडल के नेताओं गौरव पासवान, कोढ़ा मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, महामंत्री कोढा रमण झा ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दिया। मौजूद भाजपा नेताओं नेताओं के द्वारा दिवंगत राजद के पुर्व विधायक नीरज यादव के बारे में अपने अपने विचार रखें।
गौरव पासवान, व महामंत्री रमन झा ने कहा राजद नेता सह बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव के हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका निधन के बाद उनके परिजनों के अलावे राजनीति से जुड़े सभी लोग काफी मर्माहत और आहत है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अपने क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत काम किए थे। वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे राजद में रहकर सभी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनकी विचारधारा मिलती थी। उनकी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की साल 2006 से हुआ था। जब वह पंचायत चुनाव में अपने भाग्य आजमाये। लेकिन इस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। फिर से 2011 में उन्हें जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल हुआ और वहीं पर उनकी राजनीतिक भविष्य का उदय हुआ। राजद के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के कारण 2015 में उन्हें राजद ने बरारी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया और नीरज यादव 14500 वोट से पहली बार जीत हासिल किया। हालांकि पिछले चुनाव में उनको पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन लालू परिवार के नजदीक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ व्यक्तिगत संबंध होने के कारण उनकी राजनीतिक रसूख की चर्चा लोगों में आम था। फिलहाल हार्ट अटैक से उनके निधन के बाद पोठिया स्थित उनके आवास में मातम छाया हुआ है। पूर्व विधायक नीरज यादव को दो पुत्र और दो पुत्री के पिता भी है। हमलोग अलग दल से जुड़े रहने के बाबजूद उनसे अपनेपन की नजदीकीया बनी रहती थी और भविष्य में बनी रहेंगी।