काढ़ागोला गंगा घाट पर पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार पंचतत्व में विलीन पूर्व विधायक नीरज कुमार

 


कटिहार/सिटी हलचल

राजद नेता सह बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव की सोमवार की संध्या हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनके निधन के बाद उनके परिजनों के अलावे राजनीति से जुड़े सभी लोग काफी मर्माहत और आहत है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कम समय में ही बहुत काम किए । वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे।  राजद में रहकर सभी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनकी अच्छी बनती थी।


उनकी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 2006 से हुई जब  पंचायत चुनाव में उन्होंने अपना  भाग्य आजमाया लेकिन इस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा । फिर से 2011 में उन्हें जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल हुई और वहीं पर उनकी राजनीतिक भविष्य का उदय हुआ। राजद के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के कारण 2015 में उन्हें राजद ने बरारी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया और नीरज यादव 14500 वोट से पहली बार जीत हासिल किया। हालांकि पिछले चुनाव में उनको पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन लालू परिवार के नजदीक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ व्यक्तिगत संबंध होने के कारण उनकी राजनीतिक रसूख की चर्चा लोगों में आम था।

फिलहाल हार्ट अटैक से उनके निधन के बाद पोठिया स्थित उनके आवास में मातम छाया रहा और पूरी रात उनके आवास पर सभी दलों के नेता सहित बरारी विधानसभा के साथ आस पास के इलाके से भी लोगों का आना जाना लगा रहा ,मंगलवार की सुबह उनके पार्थिव शरीर को सुसज्जित तरीके से शव वाहन में रख कर पैतृक निवास पोठिया से चांदपुर होते हुए समेली हॉस्पिटल चौक,डूमर चौक होते हुए लक्ष्मीपुर बरारी होते हुए काढ़ागोला गंगा घाट लाया गया ,जहां पूरे रास्ते आमलोगों का जन सैलाब साथ चलता रहा और लोगों का ये जन सैलाब उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है की उन्होंने लोगों के दिल पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी हुई है

बरारी विधानसभा के लोकप्रिय  पूर्व विधायक नीरज कुमार यादव के अंतिम संस्कार में काढ़ागोला गंगा घाट पर  हजारों लोग  सहित शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव,राजस्व मंत्री आलोक मेहता,आपदा मंत्री शहनवाज आलम,सहकारिता मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव,बरारी विधायक विजय सिंह,कटिहार के पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,अति पिछड़ा आयोग के सदस्य तारकेश्वर ठाकुर,वरीय उप समाहर्ता कटिहार,गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खालिद अनवर, पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव,राजद जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी,पंचायती राज के जिलाध्यक्ष शगिर शेरशाह, मनिहारी मुख्य पार्षद लाखों यादव,एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष राकेश यादव,बरारी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद अमन कुमार,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह संजू,राजद बरारी प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, युवा राजद के अध्यक्ष सुमन वैध,भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार चौधरी,राजेश पोद्दार, रविंद्र चौधरी, अमरजीत सिंह,बरारी बीडीओ पुरण साह,सीओ ललन कुमार मंडल,थानाध्यक्ष मनीष रजक आदि सैकड़ो जनप्रतिनिधि काढ़ागोला गंगा घाट पहुँच कर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर श्रधांजलि अर्पित किया।

जानकारी के अनुसार बरारी के पूर्व विधायक दो दशक से राजनीति में सक्रिय थे।पोठिया से राजनीति करते हुए उन्होंने विधानसभा का सफर तय किया।गौरतलब हो पिछले विधानसभा  में हुई हार के बाद भी वे राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिन रात कटिहार लोकसभा क्षेत्र में आम लोगों से हमेशा मिलते जुलते रहते थे और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का हाल चाल लेते हुए उनके मुसीबतों में खड़े रहते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post