डगरुआ/ वाजिद आलम
पूर्णियाँ: डगरुआ थाना क्षेत्र के तेघरा पंचायत के कट्रिया टोला के वार्ड 15 में शाम के सात बजे अचानक आग लगने से तीन परिवारों के 3 घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों की संपत्ति आग में स्वाहा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तेघरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कैसर आलम डगरुआ थाना प्रभारी को आग लगने की सूचना दी सूचना मिलते ही रामचंद्र मंडल ने दमकल कर्मी को अग्नि स्थल पर भेजा ग्रामीण एवं दमकल कर्मी के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक 3 घर जलकर राख हो गए।
अग्नि पीड़ित कविता देवी पति डोमाई विश्वास, मुन्नी देवी पति अनंत विश्वास, पूजा देवी पति संतोष कुमार विश्वास,
कुल तीन परिवार के 3 घर जल गया।
पीड़ितों ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला। लेकिन घर में रखा सारा सामान बर्तन, अनाज, चौकी, विस्तर कपड़ा इत्यादि कुछ नहीं बचा, पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
वही तेघरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कैसर आलम ने पीड़ित परिवार को सूखा राशन का तत्काल प्रबंधन किए।
अंचलाधिकारी रमन कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी के द्वारा अगलगी की जांच कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवारों को जल्द ही सरकारी सहायता राशि एवं सामग्री उपलब्ध करा दिया जाएगा।