Top News

मुस्लिम इलाकों में भाजपा को मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का दौरा

शाह अनवर/अमौर

अमौर प्रखंड क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोसेव एवं अन्य ने की दौड़ा। संगठनात्मक दृष्टिकोण से पार्टी की वर्तमान स्थिति व इसे सशक्त बनाने को लेकर भाजपा का संयुक्त राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन धर्मशाला भवन अमौर में किया गया। शुक्रवार को  मुख्यालय बाजार स्थित धर्मशाला भवन में अमौर विधानसभा भाजपा के सभी 4 मंडलों के संगठनात्मक अधिकारी मौजूद हुए, मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जोसेफ,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता फिरोज आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नूर अहमद एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मो आलम मुख्य रूप से कार्यकर्ता को संबोधित किया


मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोसेफ ने पार्टी के सभी मंडलों का फीडबैक लिया। वही संगठनात्मक दृष्टिकोण से पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पार्टी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि बिहार के 200 विधानसभा में इस तरह की संयुक्त राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें सभी विधानसभा में दो दिवसीय प्रवास कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए पार्टी योजनाओं को बताना है। इस पर प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए बिंदुवार कार्य को करना है

साथ ही उन्होंने संयुक्त रूप मदरसा धर्मशाला मैदान एवं अन्य जगह पर पौधारोपण का भी कार्य की।  मौके पर भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार राय, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सौखिलाल लाल कर्मकार ,रौटा अध्यक्ष चन्द्रेश, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड महासचिव मुनव्वर अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मतीन  वरिष्ठ कार्यकर्ता पंचानंद ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post